12/10/2026
घर पर बनाएं खुशबूदार बिरयानी मसाला बिरयानी बनेगी एकदम रेस्टोरेंट जैसी !
अब बिरयानी के लिए बाजार का तैयार मसाला लेने की जरूरत नहीं। घर पर साबुत मसालों से बना यह होममेड बिरयानी मसाला चिकन, मटन, वेज और पनीर बिरयानी में शानदार खुशबू और स्वाद देगा।
सामग्री
* साबुत धनिया - 3 बड़े चम्मच
जीरा - 2 बड़े चम्मच
काली मिर्च-1 बड़ा चम्मच
हरी इलायची - 8-10
दालचीनी - लगभग 2 इंच
लौंग - 8-10
चक्र फूल - 4-5
तेज पत्ता - 2-3
जावित्री - 4-5 टुकड़े
जायफल - 2 छोटे टुकड़े
सौंफ - 2 बड़े चम्मच
सूखी गुलाब की पंखुड़ियां - 1 बड़ा चम्मच
पीपली - 1 बड़ा चम्मच
बनाने की विधि
1 मसाले साफ करें
सभी साबुत मसालों को अच्छी तरह साफ कर लें और उनमें मौजूद नमी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए।
2 मसालों को हल्का भूनें
एक भारी तले की कड़ाही गर्म करें। इसमें धनिया, जीरा, काली मिर्च, इलायची, दालचीनी, लौंग, चक्र फूल, तेज पत्ता, जावित्री, सौंफ और पीपली डालें।
इन्हें बहुत धीमी आंच पर 2-3 मिनट हल्का गर्म करें। मसाले जलने या बहुत ज्यादा काले होने नहीं चाहिए।
3 ठंडा करें
भुने हुए मसालों को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा होने दें।
4 बारीक पीसें
ठंडे मसालों को मिक्सर / स्पाइस ग्राइंडर में डालें। जायफल और सूखी गुलाब की पंखुड़ियां भी डालकर सबको बारीक पीस लें।
5 एयरटाइट जार में भरें
तैयार बिरयानी मसाले को सूखे, साफ और एयरटाइट कांच के जार में भरकर रखें। हमेशा सूखे चम्मच का इस्तेमाल करें।
बिरयानी में कितना डालें?
लगभग 500 ग्राम चावल + 500 ग्राम चिकन/सब्ज़ी की बिरयानी के लिए 11/2-2 बड़े चम्मच मसाला पर्याप्त रहेगा। मसाले की मात्रा अपने स्वाद और बाकी मसालों के अनुसार कम-ज्यादा कर सकते हैं।
सीक्रेट टिप: बिरयानी की खुशबू बढ़ाने के लिए मसाले को तेज आंच पर न भूनें। हल्की आंच पर सिर्फ खुशबू आने तक गर्म करना बेहतर है।
इस होममेड बिरयानी मसाले की रेसिपी सेव कर लें! एक बार बनाकर रखेंगे तो बिरयानी बनाते समय बहुत काम आएगा।
आपको कौन-सी बिरयानी सबसे ज्यादा पसंद है-चिकन या वेज? कमेंट में बताइए ! मटन
#बिरयानीमसाला #बिरयानीरेसिपी #घरकाबनामसाला