30/07/2025
कुकरी टिप्स
मोमो के लिए मैदा गूंदते वक्त इस बात का ध्यान रखें कि वह न तो बहुत ज्यादा कड़ा हो और न ही बहुत ज्यादा मुलायम। ज्यादा मुलायम या ज्यादा कड़े मैदे को बेलने और उसमें मनचाहा भरावन भरने में आपको दिक्कत हो सकती है।
मोमो के साथ पेश करने के लिए तीखी चटनी बनाएं। एक कप पानी में बीज निकाल कर छह सूखी लाल मिर्च, लहसुन की पांच कलियां, अदरक का एक छोटा टुकड़ा और दो टमाटर उबाल लें। पानी निकाल लें। ठंडा होने के बाद इसमें आधा चम्मच ऑलिव आइल, आधा चम्मच चीनी, स्वादानुसार नमक डाल कर पीस लें। मोमो के साथ पेश करें।
वेज मोमो का असली स्वाद तभी आएगा, जब आप सभी सब्जियों को बारीक-बारीक काटेंगी। इससे ही मोमो का असली स्वाद आएगा और सब्जियां सही ढंग से पकेंगी।
चिकन मोमो को वेज मोमो की तुलना में कुछ ज्यादा देर पकाने की जरूरत होती है। जल्दबाजी में पकाया गया चिकन मोमो आपको बीमार कर सकता है।