07/12/2025
अनादि फाउंडेशन और इसकी संस्था रंगशिल्पी हैंडीक्राफ्ट्स के लिए इससे बड़ा इंडोर्समेंट क्या हो सकता है कि मिथिला पेंटिंग की खूबसूरत साड़ियां बनाने वाली पद्मश्री दुलारी देवी ने रंगशिल्पी के महिला कारीगरों द्वारा तैयार मिथिला हैंड ब्लॉक प्रिंट की साड़ी खरीद कर पहनी हैं। अनादि फाउंडेशन ने जब मिथिला ब्लॉक प्रिंट का प्रशिक्षण शुरू किया था, तो कई लोगों के मन में बहुत सारी आशंकाएं थीं। गौरी पूजा के दृश्य वाले इस साड़ी को पहन कर दुलारी देवी जी ने उन आशंकाओं को खारिज कर दिया है। सूती कपड़ों पर ब्रश पेंटिंग नहीं, हैंड ब्लॉक प्रिंटिंग ही कामयाब हो सकता है। धन्यवाद दुलारी जी।