18/04/2026
दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन के बाद 70-80 के दशक की मशहूर अभिनेत्री मुमताज ने उनके अंतिम दर्शन किए। मुमताज ने भावुक होते हुए बताया कि जब उन्होंने आशा जी का पार्थिव शरीर देखा, तो उनके चेहरे पर एक खास नूर और शांति थी । उन्होंने कहा कि वह बहुत सुंदर लग रही थीं, ऐसा लग रहा था जैसे वह गहरी नींद में सोई हों।
मुमताज ने यह भी बताया कि अस्पताल में वे आशा जी से आखिरी बार बात करना चाहती थीं, लेकिन उनकी गंभीर हालत के कारण ऐसा संभव नहीं हो सका। दिवंगत गायिका को श्रद्धांजलि देते हुए मुमताज ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पुराना वीडियो शेयर किया है। इस भावुक कर देने वाले वीडियो में दोनों 1973 की फिल्म 'लोफर' के मशहूर गाने 'कोई शहरी बाबू' पर एक साथ खुशी से डांस करती नजर आ रही हैं।
बता दें कि 92 वर्षीय आशा भोसले का मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में निधन हो गया था। 13 अप्रैल 2026 को मुंबई के शिवाजी पार्क में पूरे राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया।