09/10/2023
साबूदाना ढेर सारे वेजिटेबल्स के साथ!!!👍👌 स्वादिष्ट,पौष्टिक और कलरफुल साबूदाना। बच्चों या बड़ों को ढेर सारे वेजिटेबल्स खिलाने का स्वादिष्ट तरीका।।पूरी रेसिपी।।👎
मीडियम साइज का साबूदाना --1 कप, रात को साबूदाना धोकर साफ पानी में भिगो दें। साबूदाना आधा भीग जाएं,बस इतना ही पानी डालें। ढककर रख दें।
वेजिटेबल्स ---
लाल पीली और हरी शिमला मिर्च ---1/2 कप, महीन कटी हुई
छोटा चुकंदर ---1/2, कद्दूकस कर लें।
गाजर छोटी----1/2 कद्दूकस कर लें।
टमाटर छोटा ----1, महीन काट लें।
हरी मिर्च और हरा धनिया, थोड़ी सी
मूंगफली कच्ची ---1/4 कप
मसाले----
जीरा,हल्दी, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, खटाई और नमक स्वादानुसार
विधि---
नानस्टिक कढ़ाई या सादा कड़ाई लेकर गरम करें।उसमें 2-3 बड़े चम्मच देशी घी डाले। 1 छोटा चम्मच जीरा डालकर चटकाएं। थोड़ी सी कच्ची मूंगफली डालकर चलाते हुए भूनें। अब हरी मिर्च और तीनों शिमला मिर्च डालकर चलाते हुए भूनें।गाजर , टमाटर डालकर चलाते हुए भूनें। खटाई छोड़कर सारे मसाले डालकर चलाते हुए भूनें फिर साबूदाना मिला दें। सभी को अच्छी तरह से मिलाकर, साबूदाना का कलर बदलने तक ( थोड़ा सा) पकाएं। लगातार चलाते रहें। ऊपर से हरा धनिया, खटाई और थोड़ा सा चुकंदर डालकर ढंक दें। गैस बंद कर दें। कुछ देर बाद मिलाएं और गरमा गरम परोसें।
Nivaala - A Mouthful Of Taste