Aarohi art world

Aarohi art world Contact information, map and directions, contact form, opening hours, services, ratings, photos, videos and announcements from Aarohi art world, Arts & Crafts Store, Ajmer district.

लोक कलाएं हमारे जीवन में खुशियों का प्रतीकराजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर और कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान की...
18/06/2024

लोक कलाएं हमारे जीवन में खुशियों का प्रतीक

राजस्थान ललित कला अकादमी जयपुर और कला, संस्कृति एवं पुरातत्व विभाग राजस्थान की ओर से सिविल लाइंस में चल रहे ग्रीष्मकालीन शिविर में सोमवार को पूर्व महिला एवं बाल विकास मंत्री एवं विधायक अनीता भदेल ने शिरकत करते हुए विद्यार्थियों से कहा कि लोक कलाएं हमारे जीवन में खुशियों का प्रतीक है, मैं खुद तीज, त्यौहार उत्सव पर घर में मांडणा व रंगोली बनाती हूं, अपनी बनाई हुई कलाकृति की खुशी अलग ही है जो बाजार से लाने पर नहीं मिलती।

शिविरार्थियों से उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टियों में आराम छोड़ कर यहां आप सीखने आ रहे है, यहां से जाने के बाद भी अभ्यास निरंतर रखे। इसे प्रोफेशन के रूप में भी काम में ले सकते है, पर्यटन स्थलों पर कलाकृतियो की विशेष मांग रहती है और बिक्री भी होती है, उन्होंने कहा कि कला में परिपक्वता होना अनिवार्य है, क्रिएटिविटी और अभ्यास से अवश्य निखार आता है।

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के अवर सचिव अनिल जैन ने कहा कि शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों के समर वेकेशन का सदुपयोग हो रहा है, कला से जुड़ाव व्यक्ति को सुकून देता है साथ ही सृजनात्मकता में विकास होता है। कला क्षेत्र के करियर की अपार संभावनाएं है।

महर्षि दयानंद सरस्वती विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह में हाल ही में कला संकाय में स्वर्ण पदक प्राप्त करने वाली निकिता का शिविर में अभिनंदन किया गया, अनिता भदेल ने निकिता का माल्यार्पण कर स्मृति चिन्ह भेंट कर उन्हें शुभकामनाएं दी। निकिता ने बच्चों को कला में करियर से संबंधित जानकारियां दी और अपने अनुभव साझा किए।

राजस्थान ललित कला अकादमी की प्रशासक डॉ. आरूषी मलिक एवं सचिव डॉ. रजनीश हर्ष के मार्गदर्शन एवं निर्देशन में दीपक शर्मा के संयोजन में शिविर का आयोजन चल रहा है l
शिविर के दौरान सोमवार को लोक कलाकार संजय सेठी के निर्देशन में नवोदित कलाकारों को मांडणा प्रशिक्षण के अंतर्गत सूती कपड़े पर मांडणा बनाना सिखाया गया

18/04/2024

Address

Ajmer District
305001

Telephone

+919414002387

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Aarohi art world posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share