04/07/2026
करौली। करौली में दलित नाबालिग के अपहरण कर जंगल में ले जाकर बेरहमी से मारपीट करने और उसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने के चर्चित मामले में पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए मुख्य दो आरोपियों को घटना दर्ज होने के 48 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों को धौलपुर जिले के जंगल क्षेत्र से पीछा कर दबोचा तथा वारदात में प्रयुक्त कार भी जब्त कर ली। मामले में अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
एक आरोपी सौरभ सरकारी विद्यालय में लिपिक के पद पर कार्यरत है।
बड़ी संख्या में पुलिस की मौजूदगी में आरोपियों को घटना स्थल ले जाकर अपहरण करने वाले स्थान और छोड़ने वाले स्थान की तस्दीक कराई।
#मारपीट #गिरफ्तारी #इनामी