08/06/2026
🙏 प्रिय YouTube परिवार,
सबसे पहले, मैं आप सभी से दिल से माफ़ी चाहती हूँ कि पिछले कुछ समय से मैं आपके लिए नई रेसिपी वीडियो नहीं ला पा रही हूँ।
दरअसल, मेरे घर में अभी कंस्ट्रक्शन का काम चल रहा है, जिसकी वजह से किचन और रिकॉर्डिंग का काम प्रभावित हो रहा है। इस कारण मुझे थोड़े समय के लिए चैनल से दूर रहना पड़ा। उम्मीद है कि अगले लगभग 10 दिनों में यह काम पूरा हो जाएगा।
मैं आप सभी के प्यार, समर्थन और धैर्य के लिए दिल से धन्यवाद करती हूँ। ❤️
मैं वादा करती हूँ कि बहुत जल्द आपके लिए नई, स्वादिष्ट और इंटरेस्टिंग रेसिपीज़ लेकर वापस आऊँगी। फिर से हम अपनी इस खूबसूरत कुकिंग जर्नी को साथ में आगे बढ़ाएंगे।
आप की अपनी
नूतन
नन्ना की रसोई से