JIYO GOND KALAKRITI-Rahul Shyam

JIYO GOND KALAKRITI-Rahul Shyam Gond paintings also portray abstract concepts like dreams,emotions and imagination.Gond art reflects

कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और कलाकार की मौलिक पहचान का दस्तावेज भी होती है। इसलिए किसी भी प्रतिष्ठित...
26/06/2026

कला केवल अभिव्यक्ति नहीं, बल्कि इतिहास, परंपरा और कलाकार की मौलिक पहचान का दस्तावेज भी होती है। इसलिए किसी भी प्रतिष्ठित सांस्कृतिक मंच द्वारा प्रकाशित सामग्री में तथ्यों की शुद्धता और प्रामाणिकता सर्वोच्च प्राथमिकता होनी चाहिए।

"जनगढ़ कलम" विश्व कला जगत में अपनी एक विशिष्ट और स्वतंत्र पहचान रखती है। इसके प्रवर्तक स्व. जनगढ़ सिंह श्याम जी के योगदान को सही ऐतिहासिक संदर्भ के साथ प्रस्तुत करना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है। इसी प्रकार, किसी कलाकार की तस्वीर और नाम जैसी मूलभूत जानकारी में हुई त्रुटि भी अत्यंत गंभीर है, क्योंकि यह केवल एक व्यक्ति का नहीं, बल्कि कला के इतिहास और उसके सम्मान का प्रश्न है।

मेरा मानना है कि ऐसी त्रुटियाँ किसी भी प्रतिष्ठित संस्था से अनजाने में हो सकती हैं, लेकिन उनका समय रहते स्वीकार किया जाना और आवश्यक सुधार किया जाना ही उस संस्था की गरिमा और विश्वसनीयता को और मजबूत बनाता है।

आशा है कि "विश्व रंग" इस विषय को सकारात्मक भावना से लेते हुए तथ्यात्मक संशोधन करेगा, ताकि भविष्य में "जनगढ़ कलम" की मौलिक पहचान, उसके इतिहास और स्व. जनगढ़ सिंह श्याम जी के अतुलनीय योगदान को उसी सम्मान और प्रामाणिकता के साथ प्रस्तुत किया जाए, जिसके वे वास्तविक रूप से अधिकारी हैं।

---राहुल श्याम

22/10/2025
Memory is be base of future.through this we are assuming the future where everyone  will know about the real facts,strug...
27/06/2025

Memory is be base of future.through this we are assuming the future where everyone will know about the real facts,struggle, journey and most important that one man army who did all this for his village, community and families..💐💐💐💐

जनगढ़ उत्सव--------------अपनी असाधारण प्रतिभा से देश और दुनिया को सहअस्तित्व की बुनियाद पर खड़ी नवीनतम चित्र शैली "जनगढ़ क...
18/06/2025

जनगढ़ उत्सव
--------------
अपनी असाधारण प्रतिभा से देश और दुनिया को सहअस्तित्व की बुनियाद पर खड़ी नवीनतम चित्र शैली "जनगढ़ कलम" का आवदान देने वाले यशस्वी चित्रकार जनगण सिंह श्याम की जयंती पर उनके जन्मस्थान पाटनगढ़ में रज़ा फ़ाउन्डेशन द्वारा एकदिवसीय "जनगढ़ उत्सव" का आयोजन किया गया ।

"जनगढ़ उत्सव" का आगाज बाना गायकी से हुआ । बाना गायकी विलुप्ति की कगार पर पहुंच चुकी एक ऐसी विधा है जिसपर परधान गोंड समाज का अस्तित्व टिका हुआ है, लेकिन अब उसके बिल्कुल गिने चुने कलाकार ही बचे हैं। यह पहला मौका है जब पाटनगढ़, गारकामट्टा और सनपुरी गांव के 6 बाना गायकों ने अपनी सामूहिक प्रस्तुति दी । बाना गायकी में जुगलबंदी का आमतौर पर रिवाज नहीं है । वे सब अलग अलग अपनी ही मस्ती में अपने अपने ढंग से गाते बजाते हैं, इसलिए मंच पर एकसाथ गायकी के लिए बैठे तो सही लेकिन सब एक दूसरे को भूलकर अपने अपने ढंग से ही गाने बजाने लगे । यह अत्यंत रोचक दृश्य था बाद में संचालक ने उन्हें अहसास कराया कि आपसब यदि अलग अलग गायेंगे तो हम कैसे किसी का भी कुछ सुन समझ पाएंगे । तब उन्होंने सुमिरनी अर्थात देवताओं का आवाहन गीत सामरिक रूप से प्रस्तुत किया । जिसे श्री नारायणदीन टेकाम और श्री बालाराम व्याम ने लीड किया ।

इसके पूर्व रज़ा फ़ाउन्डेशन के आजीवन न्यासी श्री उदयन वाजपेयी ने जनगण सिंह श्याम के आदि निवास के पुनर्निर्माण का शिलान्यास किया । जनगण सिंह श्याम की स्मृतियों के संरक्षण की दिशा में रज़ा फ़ाउन्डेशन की ही यह महत्पूर्ण पहल है ।

उत्सव में "जनगण स्मृति व्याख्यान" के साथ ही बाल चित्रकला कार्यशाला, लोकगीत एवं लोकनृत्यों की प्रस्तुति और कवि सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें हिंदी और लोकभाषा के कवियों ने शिरकत की और अपने रचनापाठ से ग्रामीणजनों को मंत्रमुग्ध कर दिया ।

प्रथम "जनगण स्मृति व्याख्यान" सुविख्यात कवि लेखक और रज़ा फ़ाउन्डेशन के आजीवन न्यासी श्री उदयन वाजपेयी ने दिया । जनगण सिंह श्याम के व्यक्तित्व-कृतित्व पर प्रकाश डालते हुए आपने कहा कि यह प्रकृति सिर्फ मनुष्यों की और मनुष्यों के लिए नहीं है। इसमें समस्त प्राणियों का सामान महत्व और सामान हक है । "जनगढ़ कलम" सहअस्तित्व की बुनियाद को मजबूती से उभारती है । जनगढ़ के पूर्व इस चित्र शैली की न कोई परंपरा है न इतिहास । यह नवीनतम चित्रशैली जनगण सिंह श्याम का देश और दुनिया को श्रेष्ठतम अवदान है । जिसमें दुनिया को बचाने का संदेश निहित है ।

बाल चित्रकला कार्यशाला में 65 बच्चों ने सहभागिता की और कुछ घंटों में ही डूबकर सुंदर चित्र बनाए । कार्यशाला में बच्चों का उत्साह आनंद विभोर करने वाला था । तो गांव की बेटियों ने सैला, करमा, सुआ, टप्पा आदि लोकगीतों और लोकनृत्यों की सुंदर, सुमधुर और आकर्षक प्रस्तुति से उपस्थित जनसमुदाय का मन मोह लिया ।

आयोजन के अंतिम सत्र में कवि सम्मेलन हुआ जिसमें विंध्य और महाकौशल के बघेली, बुंदेली और हिंदी के कवियों ने शिरकत की । कवि सम्मेलन को सुनने के लिए गांव के महिला पुरुष और नौजवान अंत तक जमे रहे और तालियों के जरिए कवियों का भरपूर उत्साहवर्धन किया । कवि सम्मेलन की अध्यक्षता वरिष्ठ नवगीत कवि श्री राम निहोर तिवारी ने और संचालन हिंदी और बघेली के हास्य-व्यंग्य कवि श्री रामनरेश 'निष्ठुर' ने किया । कवि सम्मेलन में श्री अभय तिवारी, डॉ. शिवशंकर ' सरस ', श्रीमती इंदु श्रीवास्तव, श्री शशांक गर्ग, श्री लोकनाथ, श्री विवेक चतुर्वेदी, श्रीमती किरण सिंह 'शिल्पी', श्रीमती सीमारानी झा, श्रीमती विभूति तिवारी , डॉ संतोष तिवारी, सुश्री अलंकृति श्रीवास्तव ने रचनापाठ किया ।

स्व. जनगण सिंह श्याम की धर्मपत्नी श्रीमती ननकुशिया श्याम, उनके यशस्वी पुत्र युवा चित्रकार श्री मयंक श्याम और ग्राम पंचायत पाटनगढ़ के सरपंच श्री चंद्रविजय सिंह ने उत्सव में शामिल सभी अतिथियों का अंगवस्त्र भेंटकर स्वागत किया और स्मृतिचिन्ह के रूप में सभी को पेंटिंग भेंट की । रज़ा फ़ाउन्डेशन के लिए मयंक श्याम ने अपनी एक बहुत ही सुंदर पेंटिंग श्री उदयन वाजपेयी जी को भेंट की । उत्सव का संयोजन संचालन साहित्यकार व संस्कृतिकर्मी संतोष कुमार द्विवेदी ने किया । आयोजन को सफल बनाने में युवा चित्रकार श्री मयंक श्याम, राहुल श्याम, सुखनंदी व्याम, किशन उइके, रामकुमार श्याम आदि ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई ।

संतोष कुमार द्विवेदी

16/11/2021

गौरव दिवस 2021...

Another proud movement for our family, village and community....
16/11/2021

Another proud movement for our family, village and community....

Proud movement for our community...
15/11/2021

Proud movement for our community...

Happy independence day
15/08/2021

Happy independence day

This painting is made by International artist Mr. Anand Kumar shyam.
08/03/2021

This painting is made by International artist Mr. Anand Kumar shyam.

Preparation for welcome of Indian President in Jabalpur
06/03/2021

Preparation for welcome of Indian President in Jabalpur

Address

Village/: PATANGARH
Dindori
481884

Opening Hours

Monday 10am - 6pm
Tuesday 10am - 6pm
Wednesday 10am - 6pm
Thursday 10am - 6pm
Friday 10am - 6pm
Saturday 10am - 6pm

Telephone

+917987752157

Website

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when JIYO GOND KALAKRITI-Rahul Shyam posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to JIYO GOND KALAKRITI-Rahul Shyam:

Shortcuts

Share