24/03/2023
भिटौली : मायके के प्रेम की एक सौगात
लोक संस्कृति की एक विशेष परंपरा जो चैत के महीने से शुरू हो जाती है। भिटौली अर्थात भेंट करना। पहाड़ी आंचल की एक परंपरा जिसमें विवाहिता बहनों को मायके से आने वाली भिटौली का इंतजार रहता है। पहाड़ की महिलाओं को समर्पित यह परंपरा महिला के मायके से जुड़ी भावनाओं और संवेदनाओं को बयां करती है। भिटौली आने के बाद यह पूरे गांव में बांटी जाती है। इस से गांव में सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा व रिश्तों में मजबूती आती थी।