Khushi Recipe

Khushi Recipe I'm rani verma I love to make new kinds of recipes. yoitube link https://youtube.com/

12/06/2026

गर्मियों का तोहफा: घर पर रखी चीज़ों से बनाएँ 2 तरह की क्रीमी आइसक्रीम | Homemade Ice Cream Recipe
Ice cream recipe, how to make ice cream at home, homemade ice cream, 2 types of ice cream, milk ice cream recipe, eggless ice cream recipe, vanilla ice cream, chocolate ice cream, summer special recipe, easy dessert recipes, Khushi Recipe, ice cream kaise banaye, bina cream ki ice cream.

11/06/2026


चाट मसाला पाउडर - घर का बना स्वादसामग्री - • जीरा - 3 टेबलस्पून • साबुत धनिया - 2 टेबलस्पून   • काली मिर्च - 1 टेबलस्पून...
10/06/2026

चाट मसाला पाउडर - घर का बना स्वाद

सामग्री -

• जीरा - 3 टेबलस्पून

• साबुत धनिया - 2 टेबलस्पून

• काली मिर्च - 1 टेबलस्पून

• अजवाइन - 1 टीस्पून

• सौंफ - 1 टेबलस्पून

• सूखी पुदीना पत्ती - 2 टेबलस्पून, या 10-12 पत्ते सुखाकर

• हींग - 1/4 टीस्पून

• अमचूर पाउडर - 3 टेबलस्पून

• काला नमक - 2 टेबलस्पून

• सादा नमक - 1 टीस्पून

• लाल मिर्च पाउडर - 1 टीस्पून

• अदरक पाउडर/सोंठ - 1 टीस्पून

बनाने की विधि
1. भूनना :
कढ़ाई को धीमी आंच पर गरम करो। सबसे पहले जीरा, धनिया, काली मिर्च, अजवाइन और सौंफ को बिना तेल के 3-4 मिनट भूनो। खुशबू आने लगे और हल्का रंग बदले तो गैस बंद कर दो। जलाना नहीं है।

2. ठंडा करना :
भूने मसालों को प्लेट में निकालकर पूरी तरह ठंडा कर लो। गरम-गरम पीसोगे तो मसाला चिपचिपा हो जाएगा।

3. पीसना :
ठंडे मसालों को मिक्सर में डालो। साथ में सूखा पुदीना और हींग डालकर बारीक पीस लो।

4. मिलाना :
पिसे मसाले को बाउल में निकालो। अब इसमें अमचूर, काला नमक, सादा नमक, लाल मिर्च और सोंठ पाउडर डालकर चम्मच से अच्छे से मिक्स कर दो।

5. छानना :
चाहो तो एक बार बारीक छलनी से छान लो। इससे चाट मसाला एकदम बाजार जैसा महीन बन जाएगा।स्टोर करने का तरीका कांच के एयरटाइट डिब्बे में भरकर रखो। नमी से बचाना है। 3-4 महीने तक इसका स्वाद और खुशबू बरकरार रहती है।

10/06/2026

आलू और गेहूँ के आटे का इतना टेस्टी नाश्ता कि समोसा कचौड़ी भूल जाएंगे | Aloo Aata Nashta
aloo aata nashta, gehu ke aate ka nashta, potato snacks recipe, easy breakfast ideas, khushi recipe, kache aloo ka nashta, wheat flour snacks, healthy breakfast recipe,

छोले टिकिया (चाट स्टाइल) रेसिपीसामग्री:छोले के लिए1 कप काबुली चना (रातभर भिगोया हुआ)1 प्याज बारीक कटा1 टमाटर बारीक कटा1 ...
09/06/2026

छोले टिकिया (चाट स्टाइल) रेसिपी
सामग्री:

छोले के लिए
1 कप काबुली चना (रातभर भिगोया हुआ)
1 प्याज बारीक कटा
1 टमाटर बारीक कटा
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
1 छोटा चम्मच जीरा
½ छोटा चम्मच हल्दी
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच तेल

टिकिया के लिए:

4 उबले हुए आलू
2 बड़े चम्मच कॉर्नफ्लोर या अरारोट
½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
½ छोटा चम्मच गरम मसाला
नमक स्वादानुसार
सेकने के लिए थोड़ा तेल

सजावट के लिए:

हरी चटनी
इमली की मीठी चटनी
बारीक कटा प्याज
दही (वैकल्पिक)
भुना जीरा पाउडर
चाट मसाला
हरा धनिया

बनाने की विधि:

1. छोले तैयार करें
भीगे हुए चनों को कुकर में नमक डालकर 4–5 सीटी तक उबाल लें।
कड़ाही में तेल गरम करें, जीरा डालें।
प्याज भूनें, फिर अदरक-लहसुन पेस्ट डालें।
टमाटर और सभी मसाले डालकर अच्छी तरह पकाएं।
उबले हुए छोले मिलाएं और 8–10 मिनट धीमी आंच पर पकने दें।

2. टिकिया बनाएं
उबले आलू मैश करें।
उसमें कॉर्नफ्लोर, नमक, लाल मिर्च और गरम मसाला मिलाएं।
गोल या चपटी टिकिया बनाएं।
तवे पर थोड़ा तेल डालकर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेकें।

3. प्लेटिंग
प्लेट में 2–3 गरम टिकिया रखें।
ऊपर से छोले डालें।
हरी चटनी, इमली की चटनी और दही डालें।
प्याज, चाट मसाला, भुना जीरा और हरा धनिया छिड़कें।

स्वाद बढ़ाने के टिप्स :
छोले में थोड़ा सा अमचूर या अनारदाना पाउडर डालने से बढ़िया खट्टापन आता है।
टिकिया को अधिक कुरकुरी बनाने के लिए थोड़ा सूजी भी मिला सकते हैं।
परोसते समय सेव या अनार के दाने डालें तो चाट और आकर्षक लगती है।
गरमा-गरम छोले टिकिया शाम के नाश्ते या चाट पार्टी के लिए एक बेहतरीन विकल्प है।

09/06/2026

08/06/2026

सिर्फ 1 कप सूजी से बनाएं इतना टेस्टी नाश्ता कि बार-बार बनाने का मन करे |suji ka nashta
suji recipe, suji nashta, suji breakfast recipe, breakfast recipe, easy nashta recipe, instant nashta, crispy suji recipe, healthy breakfast, indian breakfast recipe, recipe

07/06/2026

05/06/2026

सिर्फ सुजी से बनाएँ 2 तरह का लाजवाब नाश्ता - सबकी पहली पसंद! Suji recipe, Rava breakfast recipes, Suji ka nashta, Masala Idli recipe, Easy breakfast ideas, Khushi Recipe, Instant suji recipes,

Address

Indore
Indore

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Khushi Recipe posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Contact The Business

Send a message to Khushi Recipe:

Share