13/06/2026
Oats vegi tikki
ओट्स वेजिटेबल टिक्की रेसिपी
सामग्री
(8–10 टिक्की के लिए)
टिक्की बनाने के लिए:
1/2कप-रोल्ड ओट्स
1-आलू मध्यम (उबला और मैश किया हुआ)
1/2कप-मिक्स सब्ज़ियाँ (स्टीम की हुई और कटी हुई – गाजर, बीन्स, शिमला मिर्च, मटर, कॉर्न)
2चम्मच- प्याज (बारीक कटा हुआ)
1चम्मच-अदरक मिर्च पेस्ट
2चम्मच -हराधनिया (बारीक कटा हुआ)
1/2चम्मच-जीरा पाउडर
1/2 चम्मच-लाल मिर्च पाउडर –
1/2चम्मच गरम मसाला –
1/2- चम्मच-चाट मसाला
1 चम्मच -भुना हुआ बेसन या ब्रेडक्रम्ब्स (बाइंडिंग के लिए)
नमक – स्वादानुसार
1/2चम्मच-नींबू का रस
तेल (तलने के लिए)
---
विधि
1** एक पैन में ½ कप ओट्स को हल्का भून लीजिए जब तक खुशबू न आने लगे।इन्हें ग्राइंडर में डालकर दरदरा पीस लें।
2** सब्ज़ियों को स्टीम/उबालकर हल्की नरम कर लें और पानी निथार दें। एक बड़े बाउल में डालदीजिए:
3**पिसे हुए ओट्स उबला मैश किया आलू स्टीम की हुई सब्ज़ियाँ (गाजर, मटर, बीन्स आदि)बारीक कटा प्याज़अदरक-हरी मिर्च पेस्ट
हरा धनिया मिला दीजिए
4**इसमें सारे मसाले, भुना बेसन/ब्रेडक्रम्ब्स, नींबू का रस और नमक डालकर अच्छे से मिलाएँ जब तक मिश्रण बाइंड होकर टिक्की बनाने लायक न हो जाए।
अगर मिश्रण चिपचिपा हो तो थोड़ा और बेसन/ब्रेडक्रम्ब्स डालें।अगर ज़्यादा सूखा हो तो थोड़ा पानी छिड़कें।
5** हाथों पर तेल लगाकर मिश्रण की छोटी गोल/ओवल टिक्कियाँ बना लें।
टिक्कियों को प्लेट पर रखकर 15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें (ताकि फ्राई करते समय टूटें नहीं) कढाही मे तेल डालकर तल लीजिए
या
नॉन-स्टिक पैन में 2–3 बड़े चम्मच तेल गरम करें।
टिक्कियों को मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा और कुरकुरा होने तक सेंकें।
एयर फ्राई / बेक:
एयर फ्रायर या ओवन को 190°C (375°F) पर प्रीहीट करें।
टिक्कियों पर हल्का तेल ब्रश करें।
15–20 मिनट तक एयर फ्राई/बेक करें, बीच में एक बार पलट दें।
---
सर्विंग:
हरी चटनी के साथ गरमा-गरम परोसें।