29/03/2026
सोंठ के लड्डू बनाने की विधि:
सबसे पहले गोंद को छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ लें और बादाम व काजू को दरदरा पीस लें। अब कढ़ाई में घी गर्म करके गोंद को धीमी आंच पर सुनहरा होने तक भून लें और अलग निकालकर रख दें। उसी कढ़ाई में थोड़ा और घी डालें और गेहूं के आटे को मध्यम आंच पर अच्छी तरह सुनहरा होने तक भूनें।
अब भुने हुए आटे में सोंठ पाउडर, भुना हुआ गोंद, कद्दूकस किया हुआ सूखा नारियल और पिसे हुए ड्राई फ्रूट्स डालकर अच्छी तरह मिला लें। दूसरी कढ़ाई में थोड़ा सा घी डालकर गुड़ को धीमी आंच पर हल्का पिघला लें (ध्यान रखें कि गुड़ ज्यादा न पके)।
इसके बाद पिघले हुए गुड़ को इस मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएं। जब मिश्रण हल्का गर्म हो, तभी हाथ से दबाकर गोल-गोल लड्डू बना लें।
ये लड्डू “माधव के लड्डू” के नाम से प्रसिद्ध हैं। उत्तर प्रदेश सहित देश-विदेश में यह एक लोकप्रिय ब्रांड के रूप में पहचाने जाते हैं। यह उत्पाद कानपुर की पहचान को दर्शाता है और “एक जनपद, एक उत्पाद” (ODOP) उत्तर प्रदेश सरकार की महत्वपूर्ण पहल का भी हिस्सा है।