07/10/2026
Interior designer कभी भी मत hire करना…”
क्या ऐसा सोचने से सच में आपके पैसे बचेंगे?
ये सवाल मुझसे DM में बहुत लोग पूछते हैं।
और मेरा जवाब है—हाँ।
अगर आपको space planning की समझ है, अपनी kundli के हिसाब से अपने घर का Vastu करना आता है, और हजारों materials, upholstery, paint, लकड़ी, ply और electrical items की अच्छी जानकारी है…
अगर आपको carpenter, electrician, plumber, POP वाले, furniture वाले, lights वाले, fabric वाले, painter, polish वाले और बाकी तमाम vendors को coordinate करना आता है…
और आपको ये भी पता है कि labour को पैसे देने के बाद छुट्टी पर जाने से कैसे रोकना है…
और POP वाले के दूर के रिश्तेदार के मरने पर उसे 15 दिन से पहले वापस काम पर कैसे बुलाना है… 😄
और सबसे जरूरी—
आपको पहले से पता है कि आपके घर की theme क्या होगी और आखिर में पूरे घर की finish और feel कैसी आने वाली है…
तो सच में—
आपको किसी Interior Designer की जरूरत नहीं है।
लेकिन अगर इनमें से दो काम भी आपको नहीं आते…
तो designer की fees बचाने के चक्कर में बिना designer के अपना घर संवारने का risk मत लीजिए।
~ हर्ष रोचक