18/02/2026
🕌⭐🌙💪
खजूर सिर्फ़ धार्मिक वजहों से ही नहीं, बल्कि सेहत के लिहाज़ से भी रोज़े, व्रत या फ़ास्ट रखने वालों के लिए बेहतरीन फल है.
"जब आप रोज़ा खोलते हैं तो शरीर सबसे पहले ग्लूकोज़ बनाने की कोशिश करता है, क्योंकि उसे ऊर्जा के लिए यही चाहिए."
खजूर में मौजूद ज़्यादा मात्रा में शक्कर, दूसरे खाने की तुलना में, आपके खून में शर्करा (शुगर) को बहुत जल्दी बढ़ा देती है, जबकि बाकी चीज़ों को टूटने में ज़्यादा समय लगता है.
"खजूर की ख़ासियत यह है कि इनमें साधारण शक्कर भी होती है और जटिल कार्बोहाइड्रेट भी."
इसका मतलब है कि यह फल दिन भर धीरे-धीरे ऊर्जा देता रहता है- उन लोगों के लिए बिल्कुल सही है जो लंबे समय तक कुछ नहीं खा सकते. इसके अलावा विटामिन 'बी6', 'ए' और 'के' के साथ-साथ इनमें आयरन भी भरपूर होता है, जिससे शरीर को कम समय में ज़रूरी पोषण मिल जाता है.
सूखा फल होने के बावजूद, खजूर शरीर को हाइड्रेटेड रखने (शहर में पानी बनाए रखने) में मदद करता है.
इनमें प्राकृतिक रूप से पोटैशियम होता है, जो इलेक्ट्रोलाइट की तरह काम करता है और पानी को शरीर की कोशिकाओं में खींच लाता है.
"कई लोग रोज़ा खोलते समय खजूर और पानी साथ लेते हैं, जो ऊर्जा और हाइड्रेशन दोनों के लिए बेहतरीन है. इसलिए अक्सर अतिरिक्त इलेक्ट्रोलाइट लेने की ज़रूरत नहीं पड़ती."
खजूर फाइबर का बेहतरीन स्रोत हैं, जो मल को आसानी से आंतों से गुज़रने में मदद करता है.