22/08/2025
झाँसी, निवाड़ी एवं आस-पास के क्षेत्रों के सभी नागरिकों से विनम्र निवेदन है कि इस गणेश उत्सव पर पर्यावरण अनुकूल गणेशजी की प्रतिमा को अपनाएँ।
निवाड़ी के स्थानीय कुम्हार श्री पूरन सिंह जी द्वारा बनाई गई ये गणेश प्रतिमाएँ पूरी तरह से मिट्टी की बनी हुई हैं, जो नदी-तालाबों को प्रदूषित नहीं करतीं और हमारे पर्यावरण की रक्षा करती हैं।
पूरन सिंह जी एवं उनका परिवार भारतीय जैव विविधता संरक्षण संस्थान (IBCS) के साथ मिलकर गौरैया संरक्षण अभियान का भी हिस्सा है। ऐसे परिवार से जुड़कर हम सभी न केवल प्रकृति का सम्मान करेंगे बल्कि स्थानीय कारीगरों को भी सहयोग प्रदान करेंगे।
इस गणेश चतुर्थी पर मिट्टी की प्रतिमा स्थापित करें और एक हरित, सुरक्षित एवं स्वच्छ पर्यावरण के निर्माण में भागीदार बनें