24/09/2026
टिफिन के लिए मसालेदार स्वादिष्ट सब्जियां
सभी फोटो के साथ रेसिपी पोस्ट हैंI
🍲राजस्थान की प्रसिद्ध - हरे प्याज की सब्जी 🍲
सामग्री -
200 ग्राम कटा हुआ हरा प्याज
4 कटी हुई हरी मिर्च
1 टेबल स्पून तेल
1/4 चम्मच जीरा
हींग
नमक स्वाद के अनुसार
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/ 2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच गरम मसाला
1 चम्मच नींबू का रस
रेसिपी - कढ़ाई में तेल गरम करें.. जीरा और हींग डाले... हरी मिर्ची डाले.. सभी मसाले और नमक मिलाये और प्याज मिक्स करें .. तेज लौ पर पकाए.. प्याज़ का पानी सुखने तक 2-3 मिनट और पकाएI गरम मसाला और नींबू का रस मिक्स करे... सब्जी तैयारI
प्याज को ज्यादा नहीं पकाना हैI थोड़ा कुरकुरा स्वाद अच्छा लगता हैI sanaz_swad
🍲भिंडी मसाला
सामग्री -
250 ग्राम गोल कटी भिन्डी
2 प्याज लम्बा कटा हुआ
4 हरी मिर्च बारीक कटी
2 चम्मच तेल
हींग
1/2 चम्मच जीरा
नमक
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 /2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
रेसिपी -
कढ़ाई में तेल गरम करें. हींग, जीरा डाले. प्याज और हरी मिर्ची l को गोल्डन ब्राउन करें और हल्दी पाउडर और नमक मिला के भिंडी दाल को अच्छे से मिक्स करें। ढक के 5 मिनट पकाए। कुछ देर बाद लाल मिर्च, धनिया पाउडर ,चाट मसाला और गरम मसाला मिला दे। 10 मिनट पकाए। सिंपल भिंडी तैयार है. Sanaz_swad
🍲सीधी सादी आलू भाजी 🥔🍲
सामग्री -
2 बड़े आलू लंबे कटे हुए
1 बड़ा चम्मच तेल
3-4 हरी मिर्ची लंबी कटी हुई
5-6 कढ़ी पत्ता
हींग
1/2 छोटा चम्मच जीरा
1/2 चम्मच राई
नमक स्वादानुसार
1/4 चम्मच हल्दी
हरा धनिया कटा हुआ
विधि -
कढ़ाई में तेल गर्म करेंI राई ,जीरा डालेंI हरी मिर्च , कढ़ी पत्ता और हींग डालेंI आलू डालें और कुछ देर पकाएंI हल्दी और नमक मिलाये I ढक कर 15-20 मिनट पकाएं I बीच में 1 बार सब्जी में चम्मच चलाये, जिसमे आलू नीचे लगेंगे नहीI गैस बंद कर देI हरे धनिए से गार्निश करें I स्वादिष्ट आलू तैयार। sanaz_swad
🍲गाजर मटर की सब्जी🥘
सामग्री-
1 कप कटी हुई गाजर
1 कप ताज़ा मटर
2 कटी हुई हरी मिर्च
कटा हुआ हरा धनियां
नमक स्वादानुसार
1 टेबल स्पून तेल
1/2 चम्मच जीरा
हींग
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच चाट मसाला
1/4 चम्मच गरम मसाला
विधि -
कढ़ाई में तेल गरम कीजियेI तेल गरम होने पर जीरा और हींग डाले। हरी मिर्च, गाजर और मटर डाल कर भुने। सभी सुखे मसाला मिला दे. कवर कर के पकाए. प्लेट के ऊपर पानी रख दे. जिस से सब्जी कढ़ाई में लगेगी नहीं और जल्दी पकेगी. बीच - बीच में प्लेट हटा कर चम्मच चलाये. 10-15 मिनिट में सब्जी तैयार I हरा धनिया मिलाइये और सर्व कीजियेI Sanaz_swad
🍲चटपटी मसालेदार - आलू गोभी 😋💦
सामग्री- 2 आलू
1 फूलगोभी
2 चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
हिंग
1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट 1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
नमक
1 /2 चम्मच धनिया पाउडर
4 हरी मिर्च
2 टमाटर
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर 1/2 चम्मच गरम मसाला या किचन किंग मसाला
हरी धनिया
रेसिपी - 2 आलू को लम्बा काट ले .गोभी को धो कर बड़ा बड़ा काट ले. तेल गरम कर के आलू और गोभी फ्राई कर ले. कड़ाई में एक चम्मच तेल गरम करे और जीरा और हिंग का तड़का लगाए. अदरक लहसुन का पेस्ट डाल के पकाए और हल्दी, धनिया पाउडर डाल के हरी मिर्च और 2 टमाटर का पेस्ट डाल के पकाए और तेल ऊपर आने पर लाल मिर्च पाउडर और नमक मिला दे और आलू गोभी भी मिला दे. 1/2 कप पानी डाल के पकाए और गरम मसाला और हरा धनिया डाले और सर्व करे. Sanaz_swad
🍲राजस्थान की पारम्परिक सब्जी - मलाई प्याज 🥘
सामग्री -
200 ग्राम प्याज ( 6-7 )
1 कप ताजी मलाई
हींग
नमक स्वादानुसार
साबुत गरम मसाला (लौंग , काली मिर्च, तेज पत्ता, सुखी लाल मिर्च)
2 बड़े चम्मच तेल
1/2 चम्मच जीरा
1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
कटा हुआ हरा धनिया
कसूरी मेथी
विधि - कढ़ाई में तेल गरम करें. प्याज को 4 हिस्सो में काट ले.. गरम तेल में हींग , जीरा, साबुत गरम मसाला डाले... प्याज डाल कर 2-3 मिनट भुने, सभी सूखे मसाले और कसूरी मेथी डाल के अच्छे से मिलाये.. 5 मिनट ढक के पकाये ... ताज़ा मलाई मिला दे.. गरम मसाला और नमक मिलाये... तेल ऊपर आने तक 4-5 मिनट पकाये... धनिया मिलाये .गैस बंद कर के कुछ देर ढक दे... तैयार है मलाईदार मलाई प्याज की सब्जी. Sanaz_swad
🍲तवा पनीर मसाला 🥘
सामग्री -
100 ग्राम पनीर क्यूब्स
3 कटे हुए लाल टमाटर
1 लंबी कटी शिमला मिर्च
1 प्याज़ लम्बा कटा हुआ
2 हरी मिर्च
1 छोटा टुकड़ा अदरक
1 टेबल स्पून देसी घी/मक्खन
1/4 चम्मच जीरा
नमक स्वाद अनुसार
1/2 चम्मच कश्मीरी लाल मिर्ची पाउडर
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1 टेबल चम्मच ताजी क्रीम
कसूरी मेथी
रेसिपी -
कढ़ाई/ तवा/पैन में घी /मक्खन गरम करे. हींग, जीरा डाले.. प्याज़ ,शिमला मिर्च डाल कर कवर कर के 5 मिनिट पकने दीजिये. मिर्च, अदरक का पेस्ट बना ले..कढ़ाई में लाल मिर्ची, हल्दी, धनिया डाले.. टमाटर का डाल कर मिक्स करे और ढककर घी ऊपर आने तक पकने दे..थोड़ा पानी मिलाए...पनीर डाले.5 मिनट पकाए.. ताजी क्रीम मिलाए.. 5 मिनट और पकाए.. गरम मसाला और कसूरी मेथी मिलाए... तैयार... गरम गरम चपाती के साथ सर्व करेंI Sanaz_swad
🍲चटाखेदार मसालेदार- वेज कढ़ाही 🍲
सामग्री -
1 प्याज़ कटा हुआ
1 प्याज बारीक कटा हुआ
2 आलू कटे हुए
1 कप फूल गोभी के टुकड़े
1 कप बीन्स कटी हुई
2 शिमला कटी हुई
1 कप मटर
1 गाजर कटी हुई
1 टमाटर कटा हुआ
1 गाजर कटी हुई
1 टमाटर बारीक कटा हुआ
1/2 कप पनीर कद्दूकस किया हुआ
3-4 हरी मिर्च कटी हुई
1 चम्मच अदरक लहसुन कुटा हुआ
1/2 चम्मच जीरा
हींग
3 बड़े चम्मच तेल
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला
1/2 चम्मच किचन किंग मसाला
1/2 कप ताजा दही
नमक स्वादानुसार
हरा धनिया कटा हुआ
विधि -
कढ़ाही में 2 चम्मच तेल गरम करेंI तेल गरम होने पर गोभी डाले और भुनेI बारी - बारी से आलू, बीन्स, गाजर टमाटर, शिमला मिर्च, प्याज मिलाए और भुनेI सब सब्जियों को एक प्लेट में निकाल लेंI उस कड़ाही में ही 2 चम्मच तेल गरम करेI तेल गरम होने पर जीरा , हींग डालेI अदरक लहसुन डालेI बारीक कटा प्याज़, हरी मिर्च डाल कर पकने देI प्याज़ थोड़ा पकने पर टमाटर डाले और पकने देI सभी मसाले मिलाए और 2 मिनिट भुनेI थोड़ा पानी मिलाये और मसाला पकने देI अब दही मिलाए और तेल ऊपर आने तक पकने देI मटर मिलाए और ढक कर कुछ देर पकने देI सभी सब्जियाँ
आलू, गोभी, शिमला , बीन्स, गाजर मिला दे और अच्छे से मिक्स करें। अच्छे से मिक्स होने पर पनीर मिला दे। 10 मिनट और पकाये। गैस बंद कर दे और हरा धनिया मिला दे...तैयार है मसालेदार वेज कढ़ाही I sanaz_swad
🍲चटपटा बैंगन मसाला 🥘
3-4 कटा हुआ बैंगन
2 टमाटर
1 चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट
1/4 चम्मच हल्दी पाउडर
1/2 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
2 बड़े चम्मच तेल
कसूरी मेथी
1 चम्मच सब्जी मसाला
कटा हुआ हरा धनिया
विधि - टमाटर, हरी मिर्ची का पेस्ट बना ले. कढ़ाई में तेल गरम करें। कटे हुए बैंगन को फ्राई कर ले। बैंगन निकाल ले. तेल में हींग ,जीरा, अदरक लहसुन पेस्ट डाले और थोड़ा पकाये.. कसूरी मेथी डाले. टमाटर पेस्ट दाल कर कवर कर के कुछ देर पकाये। सभी सूखे मसाले ( लाल मिर्च, हल्दी, धनिया, सब्जी मसाला ) मिला दे। और फिर से 2 मिनट कवर कर के पकाये। 1/2 कप पानी डाले और फिर से कवर कर के मसाला पकने दे. (कवर प्लेट के ऊपर पानी जरूर डाले. इस से मसाला अच्छे से पकता है ) तेल ऊपर आने के बाद बैंगन मिला के अच्छे से मिक्स करें। नमक और गरम मसाला मिलाये. 5 मिनट पकने दे. गैस बंद कर दे और हरे धनिए से गार्निश करें। मसाला बैंगन तैयारI Sanaz_swad