Jain cooking for healthy life

Jain cooking for healthy life cooking is passionate about.. eating jain is healthy

21/08/2025
05/04/2025

छैना के केसर रसगुल्ले

सामग्री

250 ग्राम छैना
1 कप चीनी
1 चमच मैदा
1 चमच केसर इलायची सिरप
10-12 केसर धागे

स्टेप-बाय-स्टेप विधी

स्टेप 1: सबसे पहले छैना को अच्छे से कद्दूकस कर लें।

स्टेप 2: अब छैना में एक चमच मैदा मिलाकर हाथों से अच्छी तरह मसलें और स्मूथ डो तैयार करें। फिर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।

स्टेप 3: एक बर्तन में चीनी और डेढ़ कप पानी डालें। फिर इसे अच्छी तरह से उबालें। जब उबाल शुरू हो जाए तो इसमें केसर इलायची सिरप डालकर चिपचिपी चाचनी बना लें।

स्टेप 4: अब चाचनी में बनाए हुए छैना के गोले डालें और 2-3 मिनट तक ढक्कन लगाकर पकाएं। फिर ढक्कन हटाकर हल्के हाथों से रसगुल्लों को पलटें।

स्टेप 5: गैस बंद करके चाचनी में 10-12 केसर धागे डालें और चाचनी को ठंडा होने दें।

स्टेप 6: अब आपके स्वादिष्ट केसर रसगुल्ले तैयार हैं। इन्हें ठंडा करके परोसें और आनंद लें।

🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶

केसरी रसगुल्ले

सामग्री

4 लोगों के लिए

1 किलो टोंड मिल्क
2 कप चीनी
2 छोटी इलायची
10-12 धागे केसर के
1 चमच मैदा
4 कप पानी
2 चम्मच सिरका

स्टेप-बाय-स्टेप विधी

स्टेप 1: सबसे पहले दूध को अच्छे से उबालें और 2 मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर इसमें 2 चम्मच सिरका डालें और इसका छैना निकाल लें।

स्टेप 2: छैना का अतिरिक्त पानी निकालकर उसे प्लेट में डालें। इसमें 1 चमच मैदा डालें और अपने हाथों से अच्छे से मसलें। फिर इसके छोटे-छोटे गोले बना लें।

स्टेप 3: एक कुकर में तीन कप पानी और 1 कप चीनी डालें। इसमें 10-12 धागे केसर और 2 छोटी इलायची भी डालें। जब पानी में उबाल आने लगे तो सभी छैना बॉल्स को उसमें डालें। फिर 20 मिनट तक तेज फ्लेम पर कुकर को ढककर पकाएं।

स्टेप 4: रसगुल्लों को बर्फ वाले पानी में निकालें।

स्टेप 5: अब एक चाशनी तैयार करें। इसके लिए एक कप पानी और 1 कप चीनी लें। इसमें थोड़ा सा केसर डालें और केवल चीनी घुलने तक इसे उबालें। फिर इस चाशनी को ठंडा करें।

स्टेप 6: ठंडा हुई चाशनी में सभी छैना बॉल्स डाल दें।

स्टेप 7: तैयार रसगुल्लों को फ्रिज में 3 से 4 घंटे के लिए ठंडा होने के लिए रखें।

स्टेप 8: ठंडा होने के बाद इन्हें सर्व करें और स्वाद लें।

🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶

गुलाबी रसगुल्ले

सामग्री

2 लोगों के लिए

रसगुल्ले के बॉल बनाने के लिए
1 किलो गाय का दूध
1/2 चम्मच टाटरी/साइट्रिक एसिड
आवश्यकतानुसार छैने को धोने के लिए पानी

गुलाबी चाशनी बनाने के लिए
1-2 टेबल स्पून रूह अफज़ा
4 कप पानी

रसगुल्ले उबालने के लिए
1/2 कप शक्कर
2 कप एकदम ठंडा पानी

गर्निश के लिए
आवश्यकतानुसार पिस्ता की कतरन
आवश्यकतानुसार काजू की कतरन
3-4 बादाम

स्टेप-बाय-स्टेप विधी

स्टेप 1: सबसे पहले 1 किलो गाय के दूध को लेकर उसमें उबाल आने तक गर्म करें। बीच-बीच में चम्मच से दूध को चलाते रहें ताकि मलाई की परत न जमे।

स्टेप 2: जब दूध में उबाल आने लगे, तो 3-4 मिनट तक चम्मच से चलाते हुए 20 प्रतिशत दूध को ठंडा कर लें। फिर इसमें 1/2 चम्मच टाटरी/साइट्रिक एसिड डालें और अच्छे से तीन बार चम्मच से चलाएं। इससे छैना और पानी अलग हो जाएंगे।

स्टेप 3: छैना को छानने के लिए छलनी में कपड़ा लगाएं और नल के नीचे पानी से अच्छे से धो लें ताकि टाटरी का खट्टापन बाहर निकल जाए। कपड़े को हल्के हाथों से दबाकर छैना का सारा अतिरिक्त पानी निकाल दें।

स्टेप 4: छैना को एक थाली में लेकर हाथों से अच्छे से मसलें और चिकना करें। अपनी पसंद के अनुसार छैना के गोले बना लें। 1 किलो दूध से लगभग 13-15 रसगुल्ले बनते हैं।

स्टेप 5: एक कुकर में 4 कप पानी और 1/2 कप शक्कर डालें। इसके साथ 1 चम्मच रूह अफज़ा भी डालें। इस पानी को उबालने दें। जब पानी में उबाल आने लगे, तो सभी रसगुल्ले इसमें डाल दें।

स्टेप 6: कुकर की सीटी लगाकर तेज आंच पर एक बार सिटी लें। फिर 10 मिनट तक धीमी आंच पर रखकर गैस बंद कर दें और कुकर की सीटी खुलने का इंतजार करें।

स्टेप 7: कुकर में रसगुल्ले उबलते समय, 1 टेबलस्पून रूह अफज़ा को 2 कप ठंडे पानी में डालकर तैयार कर लें। उबले हुए रसगुल्ले को हल्के हाथों से निचोड़कर इस ठंडे पानी में डालें। ऐसा करने से रसगुल्ले मुलायम रहेंगे और आकार में भी छोटे नहीं होंगे।

स्टेप 8: जब रसगुल्ले और ठंडा पानी मिक्स हो जाएं, तो उन्हें फ्रिज में 1 घंटे के लिए रख दें ताकि अच्छे से ठंडे हो जाएं।

स्टेप 9: ठंडा होने के बाद गुलाबी रसगुल्ले को अपनी पसंद के ड्राई फूड से गार्निश करें और सर्व करें।

आपके स्वादिष्ट गुलाबी रसगुल्ले तैयार हैं। इनका स्वाद जरूर लें!

🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶🔶

सफेद रसगुल्ले

सामग्री

4 लोगों के लिए

1 लीटर दूध
250 ग्राम चीनी
4-5 ग्लास पानी
1 चम्मच मैदा या आरारोट
2 चम्मच सिरका
2 चम्मच पानी

स्टेप-बाय-स्टेप विधी

स्टेप 1: सबसे पहले 1 लीटर दूध को लगातार चलाते हुए उबालें। गैस से नीचे उतारें और 5 मिनट के लिए ठंडा होने दें। फिर इसमें 2 चम्मच सिरका और 2 चम्मच पानी मिलाकर डालें। जब दूध फट जाए, तो उसे छान लें।

स्टेप 2: फटे हुए दूध को किसी सूती कपड़े में छानें। फिर इसमें पानी डालकर अच्छे से घोलें और किसी भारी चीज से दबाकर 30 मिनट के लिए रख दें।

स्टेप 3: छैना निकालकर उसमें 1 चम्मच आरारोट मिलाएं और अच्छे से मसलें जब तक कि वह मुलायम और चिकना न हो जाए।

स्टेप 4: अब छैना से छोटे-छोटे बॉल बना लें। एक पैन में 4-5 ग्लास पानी और 250 ग्राम चीनी डालकर उबालें। गैस की फ्लेम तेज रखें। एक कप पानी निकालकर फ्रिज में रख दें। जब पानी में उबाल पूरी तरह से आए तो उसमें एक बॉल डालें, फिर थोड़ी देर बाद दूसरा बॉल डालें और इसी तरह सभी बॉल्स को उसमें डाल दें।

स्टेप 5: एक बर्तन में थोड़ा गरम पानी तैयार रखें। जब रसगुल्ले में पानी कम होने लगे, तो इसमें गरम पानी डालें। 20 मिनट के लिए ढक्कन लगाकर इसे पकने दें। बीच-बीच में पानी की मात्रा चेक करते रहें और यदि पानी कम हो रहा हो, तो और पानी डालें।

स्टेप 6: रसगुल्ले तैयार होने के बाद उन्हें निकालकर फ्रिज में रखे हुए ठंडे पानी में 10-15 मिनट के लिए डालें। इसके बाद ठंडा-ठंडा सर्व करें।

आपके स्वादिष्ट सफेद रसगुल्ले तैयार हैं। अब इन्हें परोसें और आनंद लें!

https://youtu.be/nJrPy5bibF0?si=R4mgVggjNqSKNUwMPlz subscribe .Share n like my cooking channel 🌹☺️
07/09/2024

https://youtu.be/nJrPy5bibF0?si=R4mgVggjNqSKNUwM
Plz subscribe .Share n like my cooking channel 🌹☺️

Hello Friends, Welcome to our Channel Mummy Makes yummy. Today's recipe is a very easy Indian sweet to make at home - COCONUT LADDU.If you enjoyed this reci...

26/12/2023

Pitoda sabzi ...do u wanna learn

Jain Mexican burito rice
11/10/2023

Jain Mexican burito rice

Address

Vadodara

Alerts

Be the first to know and let us send you an email when Jain cooking for healthy life posts news and promotions. Your email address will not be used for any other purpose, and you can unsubscribe at any time.

Share